Event Gallery

International Women's Day

दिनांक 08 मार्च को संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय, लामा, बांदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना और उनके अधिकारों की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं महिलाओं के सम्मान में वक्तव्य प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान जनपद बांदा की देहात कोतवाली (जमालपुर) की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए, समाज की कानून व्यवस्था में उनके अमूल्य योगदान हेतु महाविद्यालय द्वारा उनकी सराहना एवं प्रशंसा कर, विशेष रूप से सम्मानित किया गया एवं भेंट प्रदान की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ दीपाली गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, उनके विकास के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं। उन्होंने छात्र/छात्राओं से अपील की कि महिला दिवस के अवसर पर यह शपथ लें कि आज से महिलाओं के सम्मान को चोट पहुंचाने वाले अपशब्दों का त्याग करेंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योत्सना पुरवार जो की एक वरिष्ठ समाजसेविका हैं, ने कहा कि हमें महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने के लिए कार्य करना चाहिए।
महाविद्यालय के सचिव श्री यश शिवहरे ने कहा कि संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जिनमें प्रमुख रूप से सचिन, शिवांक, शिवानी, सारिका, नीरज, अनुज, रत्ना, नमन, सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।